माफी मांगना

माफ़ी शब्द में भी शक्ति है

हम छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़ा करते थे, और मेरी बड़ी बहन ने डेढ़ साल तक मुझसे बात नहीं की।

डेढ़ साल उन्होंने मुझसे बात नहीं की, जिसके कारण हमारे बीच गलत फेमी और दूरियां बढ़ती रही।

पिछले साल युवा सदस्यों की सभा में मैंने और कुछ सदस्यों ने मिल कर माफ़ कीजिए नया गीत गाया।
उस दिन मैंने माफ़ कीजिए शब्द की शक्ति को बहुत अधिक महसूस किया।

शाम को घर पर जाते वक्त मैंने मेरी बड़ी बहन के लिए छोटा सा केक लिया और उन्हें अपने हाथों से खिला कर उनके गले लग गई और उनसे माफी मांगी।
“मुझे आपसे लड़ना नहीं चाहिए था, मुझे माफ कीजिए।”

इतना सुन कर वो भी रोने लगी।
माफ़ी मांगने के द्वारा हमारे बीच की नाराजगी और क्रोध आंसुओं के रूप में बाहर निकल गए।

मैं और मेरी बहन जो रोज लड़ाई करते थे।
माफ़ी मांगने के बाद, अब 5 महीने हो गए हैं, एक बार भी लड़ाई नहीं की हमने।

© अनधिकृत नकल और वितरण निषिद्ध है।