परिवार माह(मई) और अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस(15 मई) के उपलक्ष्य में

शांति की शुरुआत:
माता के प्रेम के शब्द
2026 पारिवारिक प्रेम
साझा करने की प्रतियोगिता

क्या आपके हृदय में ऐसी कोई बात है, जिसे आप कभी कह नहीं सके?
प्रेम की वे भावनाएं जिन्हें आप व्यक्त नहीं कर सके,
कृतज्ञता या क्षमा के वे शब्द जो कभी कहे ही नहीं गए
अब माता के प्रेम के शब्दों के माध्यम से अपना सच्चा हृदय साझा करें।
जहां माता का प्रेम रहता है, वहां शांति रहती है।
1 मई – 30 जून 2026

विषय

माता के प्रेम के शब्दों के माध्यम से पारिवारिक संवाद और परिवार में परिवर्तन

आवेदन कैसे करें

Step 1. साझा करना
माता के प्रेम के नौ शब्दों में से एक चुनें और अपने परिवार के साथ अपने हृदय की बात साझा करें।
* कोई भी माध्यम: बातचीत, फोन कॉल, मैसेज, पत्र आदि
Step 2. रिकॉर्ड करना
अपने हृदय को साझा करने की प्रक्रिया और सामने वाले की प्रतिक्रिया को रिकॉर्ड करें।
* कोई भी माध्यम: वीडियो, ऑडियो, फोटो आदि
영상
음성
사진
Step 3. जमा करना
अपने पारिवारिक संबंधों में आए बदलावों या अपने विचारों के बारे में लिखें और उन्हें अपने रिकॉर्ड के साथ जमा करें।
* आवश्यकता: कम से कम एक मीडिया फाइल + लिखित विचार

प्रस्तुति प्रारूप

  • वीडियो/ऑडियो: 3 मिनट तक / फोटो: कोई सीमा नहीं
  • फाइल का नाम: शीर्षक_नाम
    उदा.) मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं_किम सारंग

प्रतिभागी

उम्र की परवाह किए बिना, हर कोई

विजेताओं की घोषणा

नवंबर 2026 (प्रस्तावित)
सूचना
  • प्रस्तुत प्रविष्टियों का उपयोग अभियान का समर्थन करने के लिए विभिन्न जनसंपर्क सामग्रियों में किया जा सकता है, जिसमें चर्च की प्रेस विज्ञप्तियां, ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रदर्शनियां और मुद्रित प्रकाशन शामिल हैं।
  • हर प्रस्तुत प्रविष्टि का कॉपीराइट(अनुकूलन अधिकार सहित) चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी के पास है, और प्रत्येक प्रविष्टि को संपादकीय नीति के अनुसार संपादित किया जा सकता है।
  • कृपया प्रविष्टि में शामिल सभी व्यक्तियों से उनकी छवि उपयोग की सहमति प्राप्त करने के बाद ही प्रविष्टि जमा करें। यदि आवश्यक हो, तो कृपया रिकॉर्ड की गई सामग्री(फोटो/वीडियो) और ऑडियो रिकॉर्डिंग के उपयोग के लिए सहमति पत्र डाउनलोड करके भरें।
  • जनरेटिव एआई का उपयोग करके बनाई गई या संपादित की गई सामग्री की अनुमति नहीं है। सभी प्रविष्टियां वास्तविक व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित होनी चाहिए।
पोस्ट लिखें